देश

VIDEO: क्या आपके घर में रखा Paneer असली है? Noida Police ने जेवर टोल प्लाजा पर मारा छापा, 1150 Kg नकली पनीर की जब्त

यूपी के ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1150 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया है. यह कार्रवाई जेवर थाना पुलिस के सहयोग शुक्रवार देर रात की गई.

VIDEO: क्या आपके घर में रखा Paneer असली है? Noida Police ने जेवर टोल प्लाजा पर मारा छापा, 1150 Kg नकली पनीर की जब्त
Photo- @Benarasiyaa/X

Noida Fake Paneer Recovered: यूपी के ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने 1150 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया है. यह कार्रवाई जेवर थाना पुलिस के सहयोग शुक्रवार देर रात की गई. जांच टीम ने छोटा टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) पर एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा ने मौके पर ही वाहन की तलाशी ली. जांच में पाया गया कि पनीर पूरी तरह से खराब था. तुरंत एक नमूना लिया गया और बाकी सामान नष्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इस पनीर (Noida Nakli Paneer) को दिल्ली ले जाकर बाजार में बेचने का प्लान था.

ये भी पढें: अब पनीर और दूध पर नहीं लगेगा GST! सरकार ने दिए बड़े टैक्स राहत, जानिए किन डेयरी प्रोडक्ट्स पर कितनी होगी बचत

1150 किलो नकली पनीर बरामद

आरोपी है बुलंदशहर का डेयरी मालिक

जांच में पता चला कि जब्त किया गया पनीर बुलंदशहर (Bulandshahr News) के तलेसरा गांव के एक डेयरी मालिक लोकेंद्र सिंह का है. विभाग का कहना है कि इस अवैध कारोबार के जरिए लोगों के स्वास्थ्य से सीधे तौर पर खिलवाड़ किया जा रहा था.

डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी (DM Gautam Buddha Nagar) के आदेश पर यह कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने साफ कहा कि ऐसा कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. विभाग ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को कहीं भी नकली या संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़

यह कार्रवाई न केवल मिलावटखोरों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता को भी दर्शाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2025 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).