अफवाह और हिंसा फैलाने वालें लोगों के खिलाफ Twitter की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ से अधिक फर्जी अकाउंट को किया बंद
भारत में भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रोल के मामले सामने आते हैं. भारत में ट्विटर के 3.04 करोड़ यूजर हैं. 2019 तक इनकी संख्या 3.44 करोड़ पहुंचने का अनुमान है.
सैन फ्रांसिस्को: सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने मई और जून में सात करोड़ से अधिक फेक अकाउंट बंद कर दिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, फेक अकाउंट के जरिए झूठी और सनसनी खबरें फैलाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है. ट्विटर से जुड़े सूत्रों ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि अक्टूबर में बंद किए गए अकाउंट की तुलना में दोगुने से अधिक है. भारत में भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रोल के मामले सामने आते हैं. भारत में ट्विटर के 3.04 करोड़ यूजर हैं. 2019 तक इनकी संख्या 3.44 करोड़ पहुंचने का अनुमान है.
अपने प्लेटफॉर्म पर नफरत और हिंसा फैलाने वाली पोस्ट से निपटने के लिए ट्विटर ने पिछले महीने पॉलिसी में बदलाव किए थे. इसके लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया था.
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट डेल हार्वे ने कहा, ये सुनिश्चित किया जाएगा कि ट्विटर के जरिए लोगों को विश्वसनीय, प्रासंगिक और उच्च गुणवत्ता वाली सूचनाएं मिल सकें. संदिग्ध खातों पर ट्विटर की इस कार्रवाई का असर इसके यूजर की संख्या पर पड़ सकता है. अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े आना बाकी है जिसमें यूजर की संख्या घट सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2018 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

