जरुरी जानकारी

Elephants Call Each Other by Special Names: डॉल्फिन, तोते और हाथी एक-दूसरे को नाम से बुलाते हैं, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंसानों की तरह ही कुछ जानवरों में भी सोचने और समझने की क्षमता तेज होती है. वह अपने परिवार या साथियों को नाम लेकर या कुछ खास आवाज निकालकर बुलाते हैं.

Elephants Call Each Other by Special Names: डॉल्फिन, तोते और हाथी एक-दूसरे को नाम से बुलाते हैं, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दो नन्हे हाथियों की लड़ाई (Photo Credits: X)

Elephants Call Each Other by Special Names: इंसानों की तरह ही कुछ जानवरों में भी सोचने और समझने की क्षमता तेज होती है. वह अपने परिवार या साथियों को नाम लेकर या कुछ खास आवाज निकालकर बुलाते हैं. इस बात का खुलासा न्यूयॉर्क स्थित कार्नेल यूनिवर्सिटी के जीव-जंतुओं के व्यवहार का अध्ययन (Behavioral Ecologist) करने वाले वैज्ञानिक माइकल पार्दो (Michael Pardo) ने की है. उन्होंने बताया कि डॉल्फिन और तोते की कुछ प्रजाति ही अपने साथियों को 'नाम' या खास आवाज से पुकारते हैं, लेकिन अब हाथियों में भी ऐसी जानकारी मिली है.

पार्दो का कहना है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 1986 से लेकर 2022 तक 100 से अधिक हाथियों की चिंघाड़-पुकार का एनालिसिस किया. ये आवाजें केन्या के अम्बोसेली नेशनल पार्क और सम्बुरू राष्ट्रीय रिजर्व के हाथियों की थीं.

ये भी पढ़ें: Bird Flu: पश्चिम बंगाल में H9N2 वायरस के कारण बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का मामला आया सामने, पोल्ट्री के संपर्क में आने से 4 साल का बच्चा संक्रमित

इसके बाद शोधकर्ताओं ने मशीन लर्निंग मॉडल (AI) का उपयोग करके 17 हाथियों को उनके लिए इस्तेमाल की जाने वाली खास आवाज सुनाकर देखा. इस दौरान पता चला कि जो खास आवाज किसी हाथी से जुड़ी थी, उसे सुनकर वह अचानक से एक्साइटेड हो जाते थे और नाम की आवाज सुनकर स्पीकर की तरफ दौड़े चले आते थे. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह शुरुआती सबूत काफी दिलचस्प हैं. लेकिन हाथी आमतौर पर ऐसा करते हैं, इसे साबित करने के लिए और भी रिसर्च की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).