जरुरी जानकारी

MHADA Pune Lottery Results 2024: पुणे, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर के 3,662 घरों के लिए म्हाडा की आज दोपहर 1 बजे लकी ड्रा, housing.mhada.gov.in पर ऐसे देखें नामों की सूची

म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वाले उन आवेदकों के लिए खुशखबरी हैं. जिन्होंने पुणे, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर के 3,662 घरों के लिए आवेदन किया था. म्हाडा उन घरों के लिए आज दोपहर 1 बजे कम्प्यूटरीकृत लकी ड्रा घोषित करने जा रही है. लॉटरी का उद्घाटन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और आवास मंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूद्गिमे पुणे जिला परिषद हॉल में होगा.

MHADA Pune Lottery Results 2024: पुणे, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर के 3,662 घरों के लिए म्हाडा की आज दोपहर 1  बजे लकी ड्रा,  housing.mhada.gov.in पर ऐसे देखें नामों की सूची
(Photo Credits ANI)

MHADA Pune Board Lottery Results 2024 Live Streaming:  म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वाले उन आवेदकों के लिए खुशखबरी हैं. जिन्होंने पुणे, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर के 3,662 घरों के लिए आवेदन किया था.  म्हाडा उन घरों के लिए  आज दोपहर 1  बजे  कम्प्यूटरीकृत लकी ड्रा घोषित करने जा रही है.  लॉटरी का उद्घाटन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और आवास मंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में  पुणे जिला परिषद हॉल में होगा.

लॉटरी को लेकर म्हाडा के  पुणे बोर्ड के मुख्य अधिकारी राहुल साकोरे (Chief Officer Rahul Sakore) ने बताया कि इन फ्लैटों के लिए कुल 71,642 आवेदन प्राप्त हुए हैं, साथ ही आवश्यक बयाना राशि भी जमा की गई है. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के साथ ही  उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2024 Results Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2,147 घरों और 110 भूखंडों के लिए 5 फरवरी को जारी होगी लकी ड्रॉ, ऐसे चेक करें नाम

 आवेदन की प्रकिया 10 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे से शुरू थी. इस लॉटरी के तहत 3,662 फ्लैटों में से 93 फ्लैट MHADA हाउसिंग स्कीम का हिस्सा हैं और 3,569 फ्लैट पुणे नगर निगम, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम और पीएमआरडीए की सीमा के भीतर स्थित 20 प्रतिशत व्यापक आवास योजना के तहत हैं.

आयोजन स्थल एलईडी स्क्रीन सहित व्यापक व्यवस्था

लकी ड्रा देखने के लिए  आवेदकों  लिए आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन सहित व्यापक व्यवस्था की गई है. आवेदक MHADA के आधिकारिक यूट्यूब चैनल youtube.com/@mhadaofficial और फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए अपने घरों से भी इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं. वेबकास्ट लिंक MHADA की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in और इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.

 विजेताओं के नाम आज  शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर आ जाएगी.

पुणे बोर्ड के मुख्य अधिकारी राहुल साकोरे ने बताया कि की लकी ड्रा में बाद विजेताओं की सूची उसी दिन शामM 6 बजे HADA की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. सफल आवेदकों को उनके चयन के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं भी दी जायेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).