जरुरी जानकारी

महाराष्ट्र: हिंगणघाट की लेक्चरर हारी जिंदगी की जंग, बीच सड़क पर दरिंदे ने जलाया था जिन्दा

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पीछे करने वाले एक व्यक्ति द्वारा पिछले सप्ताह आग के हवाले की गई 25 वर्षीय महिला लेक्चरर की सोमवार सुबह नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई. वर्धा में विकेश नगराले (27) ने हिंगणघाट निवासी को तीन फरवरी को आग के हवाले कर दिया था जिसके कारण वह 40 प्रतिशत जल गई थी.

महाराष्ट्र: हिंगणघाट की लेक्चरर हारी जिंदगी की जंग, बीच सड़क पर दरिंदे ने जलाया था जिन्दा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

Hinganghat Lecturer Succumbs: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पीछे करने वाले एक व्यक्ति द्वारा पिछले सप्ताह आग के हवाले की गई 25 वर्षीय महिला लेक्चरर की सोमवार सुबह नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई.  वर्धा में विकेश नगराले (27) ने हिंगणघाट निवासी को तीन फरवरी को आग के हवाले कर दिया था जिसके कारण वह 40 प्रतिशत जल गई थी. उसका नागपुर के ‘ओरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ में इलाज चल रहा था. हिंगणघाट के पुलिस निरीक्षक सत्यवीर बंडीवार ने कहा, ‘‘ डॉक्टर ने आज सुबह छह बजकर 55 मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया.’’

उन्होंने बताया कि महिला की मौत के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अस्पताल के आसपास सुरक्षा एहतियातन कड़ी कर दी गई है. कई स्थानीय लोगों, महिलाओं और कॉलेज छात्रों ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग करते हुए वर्धा में गत गुरुवार को मार्च निकाला था. राज्य सरकार ने मामले में जाने माने वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है.

 

बता दें कि महिला के रिश्तेदारों के अनुसार नगराले पिछले कुछ समय से अंकिता को परेशान कर रहा था. घटना के कुछ घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, इस मामले में अब प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गयी हैं. बारामती की सांसद और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा है कि यह एक मौत नहीं बल्कि एक हत्या है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2020 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).