झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर लेटेस्ट उपडेट, एक साथ दो महीने की राशि होगी जारी; पलामू जिले को मिले ₹5,595 करोड़
(Photo Credits Twitter)

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट हैं. झारखंड सरकार की हेमन्त सोरेन के सरकार  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 54 लाख महिलाओं को एक साथ अप्रैल और मई महीने की राशि 5000 रूपये उनके  खातों में भेजी जाएगी. इस योजना के तहत पलामू जिले को ₹5,595 करोड़ (5 अरब 59 करोड़ 50 लाख) की बड़ी राशि आवंटित की गई है.

भुगतान के आदेश का इंतजार

सरकार के इस फैसले के बाद अब केवल सरकार के भुगतान आदेश का इंतजार है, जिसके मिलते ही राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. यह भी पढ़े: Maiya Samman Yojana: एक गलती से पैसे हो जाएंगे दूसरे खाते में ट्रांसफर! जानिए पूरा सच

मार्च में भेजी गई थी राशि

मार्च महीने में पलामू जिले के 3,53,836 लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि भेजी गई थी. लेकिन अब अप्रैल और मई की दो महीने की किस्त एक साथ जारी की जा रही है. दो महीने की एक साथ राशि आने को लेकर महिलाएं काफी खुश हैं.

 लाभ के लिए E-केवाईसी और आधार लिंक जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी की है. मार्च महीने के आंकड़ों के अनुसार, पलामू के 3,53,836 लाभुकों में से केवल 2,58,301 के खाते आधार से लिंक थे, जबकि 95,535 लाभुकों को आधार लिंक नहीं होने के कारण राशि नहीं मिल सकी.

राज्यभर में ₹96,009 करोड़ का आवंटन

  • पूरे झारखंड में इस योजना के लिए ₹96,009 करोड़ का भारी-भरकम बजट तय किया गया है. इसमें:
  • गिरिडीह को सबसे अधिक ₹9,705 करोड़ मिले हैं.
  • रांची को ₹8,235 करोड़ आवंटित हुए हैं.
  • जबकि खूंटी को सबसे कम ₹1,650 करोड़ की राशि दी गई है.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है?

यह योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने  ₹2500 निश्चित आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है.