Ladki Bahin Yojana e-KYC: लाडकी बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, समय रहते पूरा करें ई-केवाईसी की प्रक्रिया, नहीं तो ₹1,500 की मासिक किस्त रुक सकती है
सरकार द्वारा हर महीने दी जा रही लाडकी बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब तक 16 किस्तों के 22,500 रुपये मिल चुके हैं. अब 17वीं किस्त के पैसे आने हैं, जिसके लिए e-KYC अनिवार्य है.
Ladki Bahin Yojana e-KYC: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का लाभ मिलता है. योजना में बड़ी संख्या में धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है. लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है.जो महिलाएं समय रहते ई-केवाईसी नहीं करातीं, उनके मासिक लाभ की अगली किस्त रुकी जा सकती है.
सरकार e-KYC क्यों करा रही है
महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना में बड़ी संख्या में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं. इन शिकायतों के बाद सरकार ने e-KYC प्रक्रिया अनिवार्य कर दी. सरकार की ओर से यह प्रक्रिया 18 सितंबर से लागू है. तभी से महिलाएं अपना e-KYC करवा रही हैं. अब भी कई महिलाएं बाकी हैं, जिन्हें लाभ पाने के लिए e-KYC करना जरूरी है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana e-KYC: ‘लाडकी बहन योजना’ के लिए ई-केवाईसी कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप जानें आसान तरीका, नहीं तो रूक सकती क़िस्त
अब तक 16 किस्तें मिलीं
सरकार द्वारा हर महीने दी जा रही लाडकी बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब तक 16 किस्तों के 22,500 रुपये मिल चुके हैं. अब 17वीं किस्त के पैसे आने हैं, जिसके लिए e-KYC अनिवार्य है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

