जरुरी जानकारी

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में नौकरी का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई

भारतीय सेना में शामिल हो कर देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती कुल 55 पदों पर की जानी है, इनमें से 50 पद पुरुष और 5 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं.

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में नौकरी का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई
(Photo Credit: Twitter)

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में शामिल हो कर देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती कुल 55 पदों पर की जानी है, इनमें से 50 पद पुरुष और 5 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं. इन पदों के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. SSC CPO Recruitment 2022: दिल्‍ली पुलिस में सब-इंस्‍पेक्‍टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई- इतनी होगी सैलरी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2022 है. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल

पुरुष- 50 पद

महिला- 5 पद

 

उम्र सीमा

उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

योग्यता

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए. अंतिम वर्ष में पढ़ने वालों को भी आवेदन करने की अनुमति है, बशर्ते उन्होंने तीन/चार साल के डिग्री कोर्स के पहले दो/तीन वर्षों में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हों.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).