राशन कार्ड में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नाम कैसै जुड़ेगा? हर पांच साल में कराना होगा ये काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ
अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और आप चाहते हैं कि उसे भी सरकारी राशन योजना का लाभ मिले, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने अब राशन कार्ड में बच्चों को जोड़ने को लेकर नया नियम लागू किया है
Ration Card New Rule for Children: अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और आप चाहते हैं कि उसे भी सरकारी राशन योजना का लाभ मिले, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने अब राशन कार्ड में बच्चों को जोड़ने को लेकर नया नियम लागू किया है, जो 22 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू हो चुका है. नई गाइडलाइन के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को राशन कार्ड में तभी जोड़ा जा सकेगा, जब उनका आधार नंबर कार्ड से लिंक होगा. यानी अब सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा. बच्चे का आधार कार्ड बनवाना और उसे राशन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है.
नाम जोड़ने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- बच्चे का आधार बनवाएं: अगर बच्चे की उम्र 5 साल से कम है, तो भी उसका आधार बनवाया जा सकता है. जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के आधार की जरूरत होगी.
- निकटतम राशन केंद्र या CSC सेंटर पर जाएं: वहां जाकर राशन कार्ड अपडेट फॉर्म लें या ऑनलाइन वेबसाइट पर लॉगिन करें (राज्य के अनुसार पोर्टल अलग-अलग हो सकते हैं).
- बच्चे का विवरण भरें: नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और माता-पिता से संबंध जैसी जानकारी भरें.
- दस्तावेज अपलोड करें/जमा करें: बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और राशन कार्ड की कॉपी साथ ले जाएं.
- फॉर्म जमा करें और ट्रैक करें: जमा करने के बाद आपको एक रसीद या आवेदन नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं.
5 साल के बाद जरूरी होगा e-KYC
एक बार जब बच्चा 5 साल का हो जाएगा, तब उसके लिए e-KYC कराना अनिवार्य होगा. इसका मतलब है कि उसके बायोमेट्रिक डिटेल्स (फिंगरप्रिंट वगैरह) लिए जाएंगे और पहचान की दोबारा पुष्टि की जाएगी. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो भविष्य में बच्चे को मिलने वाला राशन बंद हो सकता है.
गलती से बचें, समय पर जुड़वाएं नाम
कई बार लोग सोचते हैं कि बच्चों का नाम बाद में जोड़ लेंगे, लेकिन देरी की वजह से परिवार को मिलने वाला राशन कम हो सकता है. इसलिए जैसे ही बच्चा जन्म ले, समय पर उसका आधार बनवाएं और राशन कार्ड में शामिल करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

