ED ने भगोड़े माल्या के वकील से पूछा- कौन 300 बैग लेकर विदेश बैठक में जाता है?
कौन 300 बैग लेकर किसी बैठक में भाग लेने जाता है? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में विजय माल्या के वकील से यह सवाल किया. ईडी ने इस दावे को खारिज कर दिया कि शराब कारोबारी मार्च, 2016 में जिनेवा में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और भागे नहीं गए थे.
मुंबई: कौन 300 बैग लेकर किसी बैठक में भाग लेने जाता है? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में विजय माल्या (Vijay Mallya) के वकील से यह सवाल किया. ईडी ने इस दावे को खारिज कर दिया कि शराब कारोबारी मार्च, 2016 में जिनेवा में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और भागे नहीं गए थे.
माल्या के वकील अमित देसाई ने मंगलवार को मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) से जुड़े मामलों के विशेष जज एम एस आजमी ने दावा किया था कि उनके मुवक्किल गुपचुप तरीके से देश छोड़कर नहीं गए थे.
उन्होंने कहा कि वह गुपचुप तरीके से नहीं गए थे. वह स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पहले से तय वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट की बैठक में भाग लेने गए थे. हालांकि, ईडी के वकील डी एन सिंह ने देसाई के दावे को गलत बताया.
यह भी पढ़े- जल्द भारत लाया जाएगा भगोड़ा विजय माल्या, ब्रिटेन कोर्ट ने प्रत्यर्पण की दी मंजूरी
उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास ऐसा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है जिससे पता चलता हो कि वह बैठक में भाग लेने भारत से बाहर गए थे. कौन बैठक में भाग लेने के लिए 300 बैग और भारी मात्रा में सामान लेकर जाता है.’’
माल्या दो मार्च, 2016 को भारत गए थे और अब वह ब्रिटेन में हैं. लंदन की एक अदालत ने सोमवार को माल्या को भारत को सौंपने का आदेश दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

