Cash On Delivery Scam: एक OTP के जरिए लाखों  लाखों उड़ा रहे हैं ठग, ऐसे होता है पूरा खेल
Fraud Alert (Photo: Pixabay)

ऑनलाइन जालसाज लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग और नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में, राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) ने स्कैमर्स द्वारा चुने गए एक नए तरीके की जानकारी दी. इस तरीके से जालसाज आपके दरवाजे पर "कैश ऑन डिलीवरी" फीचर के साथ नकली डिलीवरी लेकर पहुंच जाएंगे. जब डिलीवरी लेने से मना कर दिया जाता है, तो स्कैमर ऑर्डर रद्द करने के लिए फर्जी कस्टमर केयर से एक ओटीपी भेजेगा. जैसे ही आप यह OTP डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करेंगे तो स्कैमर आपके अकाउंट से पैसे उड़ा लेगा.