7th Pay Commission: सैलरी और पेंशन में फिर होगा बंपर इजाफा! जानिए कितना बढ़ेगा DA और DR
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी हुई है. 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया.
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी हुई है. 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया. केंद्र सरकार अगले कुछ महीने में एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. सरकार इस साल की दूसरी छमाही के लिए भी डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जो जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, Fitment Factor बढ़ने के बाद इतनी बढ़ जाएगी सैलरी.
केंद्र ने जनवरी से जुलाई 2023 की पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में चार फीसदी का इजाफा किया था. कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जुलाई में चार फीसदी डीए बढ़ा सकती है. अगर चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा.
श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत लेबर ब्यूरो की ओर से जारी CPI-IW डेटा के अनुसरा सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की दर निर्धारित करती है. कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिलहाल 42 फीसदी के हिसाब से डीए मिल रहा है. कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर महंगाई भत्ता मिलता है. इसका कैलकुलेशन 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स का इस्तेमाल कर किया जाता है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार के 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी हैं.
हर साल DA में दो बार होता है संशोधन
डीए और डीआर को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनभोगियों को दी जाती है. कर्मचारियों को डीए कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर दिया जाता है, जबकि डीआर मूल पेंशन के आधार पर दिया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

