KL Rahul ने लोगों का जीता दिल, 11 वर्षीय क्रिकेटर की सर्जरी के लिए 31 लाख रुपये किए डोनेट

भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल (KL Rahul) 11 साल के एक क्रिकेटर के सर्जरी  के लिए 31 लाख रुपए का दान करके लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल इस बच्चे का बोन मैरो ट्रांस्प्लांट (बीएमटी) होना है जो खून से जुड़ी एक विकार है. इस बच्चे का नाम वराद नालावदे (Varad Nalawade) है. जो मुंबई का रहने वाला है. इसका इलाज सितंबर 2021 से मुंबई के जसलोक अस्पताल में चल रहा है.