तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान में गिरा भारतीय सेना का UAV, पाक आर्मी ने कब्जे में लिया

भारतीय सेना का एक मिनी ड्रोन (Unmanned Aerial Vehicle - UAV), जो भारत के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर था, शुक्रवार सुबह 9:25 बजे तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में जा पहुंचा.

Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

श्रीनगर: भारतीय सेना का एक मिनी ड्रोन (Unmanned Aerial Vehicle - UAV), जो भारत के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर था, शुक्रवार सुबह 9:25 बजे तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में जा पहुंचा. यह सेक्टर पाकिस्तान में स्थित है और भारत के भिम्बर गली सेक्टर के सामने पड़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने इस ड्रोन को बरामद कर लिया है.

भारतीय सेना के अनुसार, यह ड्रोन भारतीय क्षेत्र के भीतर ही प्रशिक्षण मिशन पर था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसका नियंत्रण खो गया और यह पाकिस्तान के क्षेत्र में चला गया. घटना के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को हॉटलाइन संदेश भेजकर ड्रोन को वापस करने की मांग की है.

पाक सीमा में गिरा भारतीय सेना का UAV

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि पाकिस्तान से इस ड्रोन को लौटाने के लिए संदेश भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में बनाई अपनी जगह; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

India Beat Pakistan In T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया तांडव, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\