पुलवामा हमले के बाद अब अमेरिकी होवित्जर खरीदेगी भारतीय सेना, 50 किलोमीटर दूर दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट करने में है सक्षम

भारतीय सेना आबादी वाले क्षेत्रों में बिना किसी कोलैटरल डैमेज के दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट करने की क्षमता हासिल करना चाहती है. ऐसे में भारतीय सेना एक्सकैलिबर गाइडेड लॉन्ग-रेंज आर्टिलरी युद्ध उपकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया में है जो 50 किलोमीटर से अधिक दूर लक्ष्य को भी मार सकती है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: US Army)

भारतीय सेना (Indian Army) लंबी दूरी तक सटीक हमले करने के लिए अमेरिकी होवित्जर अम्मो (American Howitzer Ammo) खरीदने की प्रक्रिया में है. दरअसल, भारतीय सेना आबादी वाले क्षेत्रों में बिना किसी कोलैटरल डैमेज (Collateral Damage) के दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट करने की क्षमता हासिल करना चाहती है. इसलिए भारतीय सेना एक्सकैलिबर गाइडेड लॉन्ग-रेंज आर्टिलरी युद्ध उपकरण (Excalibur Guided Long-Range Artillery Ammunition) प्राप्त करने की प्रक्रिया में है जो 50 किलोमीटर से अधिक दूर लक्ष्य को भी मार सकती है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना आपातकालीन खरीद प्रक्रियाओं के तहत अमेरिका से एक्सकैलिबर आर्टिलरी युद्ध उपकरण का अधिग्रहण करना चाहती है.

पुलवामा हमले (Pulwama Attack) जैसी स्थितियों के बाद हथियार प्रणालियों और गोला-बारूद की खरीद के लिए आपातकालीन शक्तियों के तहत इस अधिग्रहण के मामले को प्रोसेस किया जा रहा है. हाल ही में एक बैठक के दौरान सेना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अमेरिका से 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को हिट करने के लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले युद्ध उपकरण को प्राप्त करने की अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. यह भी पढ़ें- होवित्जर तोप पर सवार होकर निकले पीएम नरेंद्र मोदी, देखें VIDEO

इस बीच, भारतीय सेना ने अमेरिका द्वारा निर्मित एम -777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों को शामिल करना शुरू कर दिया है, जिसका इस्तेमास एक्सकैलिबर गोला-बारूद फायरिंग के लिए किया जा सकता है.

एएनआई इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड