‘नापाक’ पाकिस्तान की घिनौनी चाल: राजस्थान में सीमा पार से फिर भेजा ड्रोन, भारतीय सेना ने मार गिराया

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. हालांकि हर बार उसे भारत की तरफ से मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के एक ड्रोन को राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान मार गिराया गया है.

ड्रोन (Photo Credit- IANS)

जयपुर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. हालांकि हर बार उसे भारत की तरफ से मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के एक ड्रोन को राजस्थान स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान मार गिराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा से सटे श्रीगंगानगर के पास एक गुप्त तरीके से भेजे गए ड्रोन को मार गिराया है. एक शीर्ष रक्षा अधिकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान हवाई सीमा पर शनिवार शाम 7.30 बजे अज्ञात वस्तु उड़ते हुए दिख रही थी. जो कि छोटे ड्रोन (Unmanned Aerial Vehicle-UAV) होने की संभावना के चलते एंटी एयरक्राफ्ट गन से मारकर जमीन पर गिरा दी गई.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हाल के दिनों में भारत की सीमा में ड्रोन से घुसपैठ कराने की यह तीसरा घटना है. सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बल लगातार हाई अलर्ट पर हैं और हवाई रक्षा प्रणाली को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है.

पाकिस्तान बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के आतंकी कैंपों पर हुए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के एयर स्ट्राइक से बौखला गया है. जिस वजह से लगातार नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. दूसरी तरफ बीते सोमवार को राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल सेक्टर (Nal Sector) में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को वायुसेना ने मार गिराया था. सेना ने सुखोई-30 एमकेआई विमान के जरिए हवा में ही ड्रोन को ध्वस्त कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें