Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थानों पर खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: कल पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
यह ग्रुप-A का पहला मुकाबला होगा. सलमान आघा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नीदरलैंड टीम भी उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान आघा सलमान और बाबर आजम मध्य क्रम में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट की बेहतर शुरुआत करना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहम के कंधों पर होगी.
नीदरलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड और विक्रमजीत सिंह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. माइकल लेविट और कप्तान एडवर्ड्स पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. तेज गेंदबाजी की अगुवाई पॉल वैन मीकेरेन करेंगे और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे. सैम अयूब ने पिछले 10 मैचों में 136.22 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं. कप्तान सलमान आधा ने 10 मैचों में 260 रन अपने नाम किए हैं. नीदरलैंड से लेविट ने पिछले 7 मैचों में 278 रन बनाए हैं. ओडॉड 9 मैचों 275 रन बनाने में सफल रहे हैं. अबरार ने 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी प्रकार मेर्वे 6 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY