Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. वहीं, नीदरलैंड की टीम पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद बस डी लीड और कॉलिन एकरमैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाए. स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा बास डी लीडे ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को सलमान मिर्जा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सलमान मिर्जा के अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अय्यूब ने दो-दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 47 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा फहीम अशरफ ने नाबाद 29 रन बटोरे.

वहीं, नीदरलैंड की टीम को आर्यन दत्त ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वान मीकेरेन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. आर्यन दत्त और पॉल वान मीकेरेन के अलावा काइल क्लेन, रूलोफ वान डेर मेरवे और लोगान वैन बीक ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नीदरलैंडकी बल्लेबाजी: 147/10, 19.5 ओवर (माइकल लेविट 24 रन, मैक्स ओ'डॉउड 5 रन, बास डी लीडे 30 रन, कॉलिन एकरमैन 20 रन, स्कॉट एडवर्ड्स 37 रन, जैच लायन कैचेट 9 रन, लोगान वैन बीक 0 रन, रूलोफ वैन डेर मेरवे 4 रन, आर्यन दत्त 13 रन, काइल क्लेन नाबाद 2 रन और पॉल वैन मीकेरेन 0 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (सलमान मिर्जा 3 विकेट, शाहीन अफरीदी 1 विकेट, मोहम्मद नवाज 2 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट और सईम अय्यूब 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 148/7, 19.3 ओवर (सईम अयूब 24 रन, साहिबजादा फरहान 47 रन, सलमान आगा 12 रन, बाबर आजम 15 रन, उस्मान खान 0

रन, शादाब खान 8 रन, मोहम्मद नवाज 6 रन, फहीम अशरफ नाबाद 29 रन और शाहीन अफरीदी नाबाद 5 रन.)

नीदरलैंड की गेंदबाजी: (आर्यन दत्त 2 विकेट, पॉल वान मीकेरेन 2 विकेट, काइल क्लेन 1 विकेट, रूलोफ वान डेर मेरवे 1 विकेट और लोगान वैन बीक 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.