भारतीय सेना ने एक्टिव की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, श्रीनगर में भीषण मुठभेड़ जारी
श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है.
Indian Surface-To-Air Missile: पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और यह काफी खतरनाक माना जाता है. श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है.
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत का यह कदम बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक है. जनरल अहमद का कहना है कि अगर भारत की यह आक्रामक नीति जारी रही तो क्षेत्र में हालात और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं.
श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है: सूत्र pic.twitter.com/xl09ap54OY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद
भारत के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. सभी उड़ानों पर दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी गई है. यह निर्णय रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए जोरदार धमाकों के बाद लिया गया.
4 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर के 4 प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया है. रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, पंजाब के झंग जिले में रफीकी एयरबेस और चकवाल के पास मुरीद बेस के नजदीक जोरदार धमाकों की खबर है. इन धमाकों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 07:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

