Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले दर्ज, एक दिन में 706संक्रमितों की हुई मौत

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,880 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी. अगस्त के बाद ये अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं. इससे पहले 31 जुलाई को भारत में 55,000 मामले दर्ज हुए थे, चार अगस्त को 52,050 और 18 अगस्त को मामले दर्ज हुए थे.

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 55,342 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,880 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी. अगस्त के बाद ये अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं. इससे पहले 31 जुलाई को भारत में 55,000 मामले दर्ज हुए थे, चार अगस्त को 52,050 और 18 अगस्त को (55,079) मामले दर्ज हुए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत (India) में अब कोरोनावायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. 9 अक्टूबर को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख के नीचे चली गई थी. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 8,38,729 है, 62,27,295 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 706 मौतों के बाद अब मरने वालों की कुल संख्या 1,09,856 हो गई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.77 करोड़ के पार, अब तक 1,078,868 संक्रमितों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 86.78 फीसदी है और मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है. महाराष्ट्र हालांकि अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 15,35,315 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 40,514 है. इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 8,89,45,107 हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर; पहलगाम हमले की वायरल तस्वीर में दिखे सभी 4 खूंखार आतंकी अब खत्म

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड