भारत-चीन मिलकर करने जा रहे हैं ऐसा काम जिससे पाकिस्तान को हो सकती है तकलीफ

कुछ दिनों पहले इंडियन नेवी और कतर की शाही नेवी ने मिलकर दोहा के करीब ‘ज़ायर-अल-बह्र’ में संयुक्‍त अभ्‍यास किया था. इस अभ्यास में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना की गाईडेड मिसाइल स्‍टेल्‍थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंड और गश्‍ती हवाई जहाज पी8-I दोहा गए थे.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी (Photo Credits: IANS)

कोलकाता: मेघालय के उमरोई में आठवां भारत-चीन संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “हाथों में हाथ-2019” सात दिसंबर से शुरू होगा. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करना है. तिब्बत सैन्य कमान से 130 सैनिकों वाला एक चीनी दल और इतनी ही संख्या में भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी आतंकवाद विरोधी संयुक्त अभ्यास में शामिल होगी.

कंपनी स्तर के इन अभ्यास को संबंधित बटालियन मुख्यालय नियंत्रित करेगा. रक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में दो सामरिक अभ्यास शामिल होंगे एक आतंकवाद रोधी अभ्यास और दूसरा मानवीय एवं आपदा राहत अभियान.

यह भी पढ़े: इमरान को जिस देश से थी सबसे ज्यादा आस भारत उसी के साथ मिलकर कर रहा है संयुक्‍त अभ्‍यास

बता दें कि कुछ दिनों पहले इंडियन नेवी और कतर की शाही नेवी ने मिलकर दोहा के करीब ‘ज़ायर-अल-बह्र’ में संयुक्‍त अभ्‍यास किया था. इस अभ्यास में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना की गाईडेड मिसाइल स्‍टेल्‍थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंड और गश्‍ती हवाई जहाज पी8-I दोहा गए थे.  इस दौरान तीन दिन बंदरगाह पर और दो दिन समुद्र में अभ्‍यास किया गया. समुद्र में किये गए अभ्‍यास में सतह पर की जाने वाली कार्रवाई, वायु सुरक्षा और समुद्री निगरानी, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई इत्‍यादि शामिल थे.

Share Now

संबंधित खबरें

सीमा सुरक्षा पर 'सामना' का तीखा प्रहार: ITBP प्रमुख के कथित बयानों का हवाला देकर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा; अरुणाचल सीमा पर उठाए गंभीर सवाल

Pakistan vs England 4th ODI Match Scorecard: लाहौर में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 242 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट का शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड