India-China Border Tension: भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत सुबह 11 बजे होगी शुरू-आर्मी सूत्र

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वैसे दोनों सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर कई बार बातचीत हुई है. लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा अब तक नहीं निकल सका है. लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच खबर है कि भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत आज फिर होने जा रही है. इस बातचीत में जो निर्णय होगा उसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

भारतीय और चीनी जवान (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच सीमा (India-China Border Tension) पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वैसे दोनों सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर कई बार बातचीत हुई है. लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा अब तक नहीं निकल सका है. लद्दाख (Ladakh) के गलवान घाटी (Galwan Valley) में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच खबर है कि भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत आज फिर होने जा रही है. इस बातचीत में जो निर्णय होगा उसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने आर्मी सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) के चीन की तरफ में मोल्दो में कोर कमांडर-स्तर की वार्ता होगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी है, भारत का फोकस फिंगर एरिया से चीन द्वारा पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट होगा. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: राहुल गांधी का चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हुए थे. इस घटना के बाद से ही चीन के खिलाफ भारत में काफी गुस्सा देखने को मिला है. देश के अलग-अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं. दूसरी तरफ विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\