IND vs AUS 3rd T20I 2022 Tickets: हैदराबाद में तीसरे टी20 मैच के टिकट को लेकर फैंस में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- Video
मैच के टिकट को लेकर फैंस में मची अफरा-तफरी

India vs Australia T20I सीरीज 2022 के लिए फैंस की दीवानगी नेक्स्ट लेवल पर है. अपने चहेते सितारों को मैदान में खेलते देखने के लिए फैंस बेताब हैं और टिकट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और आखिरी टी20 (IND vs AUS 3rd t20) मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री जारी है. तीसरा मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद (Hyderabad) के जिमखाना ग्राउंड सिकंदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच की टिकट लेने की होड़ में भारी संख्या में लोग जिमखाना ग्राउंड में इकट्ठा हो गए उसके बाद देखते ही देखते वहां हंगामा शुरु हो गया और फिर पुलिस को क्रिकेट फैंस पर लाठीचार्ज करना पड़ा.

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल कर भीड़ में मौजूद लोगों पर कार्रवाई कर रही है.