Pune Car Accident Video: पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट की मर्सिडीज कार ने डिलीवरी बॉय को कुचला, सामने आया हादसे का दर्दनाक वीडियो
पुणे में पोर्शे एक्सीडेंट मामले के बाद मंगलवार को शहर के गोल्फ कोर्स इलाके में सीरम इंस्टीट्यूट की मर्सिडीज कार द्वारा बाइक सवार को कुचलने की घटना सामने आई है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
Pune Car Accident Video: पुणे में पोर्शे एक्सीडेंट मामले के बाद मंगलवार को शहर के गोल्फ कोर्स इलाके में सीरम इंस्टीट्यूट की मर्सिडीज कार द्वारा बाइक सवार को कुचलने की घटना सामने आई है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस भीषण हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्सिडीज बेंज ड्राइवर नंदू अर्जुन धावले को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है.
येरवडा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई. मृतक की पहचान 41 वर्षीय केदार मोहन चव्हाण के रूप में हुई है, जो एक कूरियर कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था.
ये भी पढ़ें: Pune Car Accident: पुणे एक्सीडेंट केस में 2 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर किए गए निलंबित
पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट की मर्सिडीज कार ने डिलीवरी बॉय को कुचला
PUNE | पुण्यातील पोर्शे अपघात प्रकरणानंतर, मंगळवारी शहरातील गोल्फ कोर्स परिसरात मर्सिडीज कारने दुचाकीस्वाराला चिरडल्याची घटना उघडकीस आली. या भीषण अपघातात दुचाकीस्वाराचा मृत्यू झाला. या अपघातात गंभीर जखमी झालेल्या पीडितेला तातडीने रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. मात्र, उपचार सुरू… pic.twitter.com/URqPnF67Au
— ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) June 18, 2024
मृतक केदार चव्हाण एक कलाकार भी था
पुलिस के अनुसार, केदार चव्हाण दोपहर करीब 1 बजे यरवदा के गोल्फ कोर्स चौक के पास अपनी बाइक से एयरपोर्ट जा रहे थे. तभी उनका पैर फिसल गया और वे सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही एक मर्सिडीज कार ने उन्हें कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल चव्हाण को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके रिश्तेदारों ने बताया कि चव्हाण एक कलाकार भी थे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते थे. वह घर में सबसे बड़े थे. उनके एक भाई और तीन बहनें थीं. उसके पिता का निधन हो चुका था. उसकी मां एक गृहिणी है. उसके सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

