Bihar Businessman Shot Dead: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, मौत
बिहार की राजधानी पटना के मनेर में अपराधियों ने दिनदहाड़े बुधवार को एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी
पटना, 30 अगस्त: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में अपराधियों ने दिनदहाड़े बुधवार को एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए पुलिस के मुताबिक, अन्य दिनों की भांति जमुनीपुर गांव के रहने वाले गोरख कुमार मनेर थाना क्षेत्र के हथियाकंद सराय के चौक के पास स्थित दवा दुकान चलाते थे. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: पटना में दिन दहाड़े महिला नर्स को चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बुधवार को वे दुकान में बैठे थे तभी अपराधियों ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोलियां मार दी और फरार हो गए आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी मौत हो गई पटना सिटी एसपी (वेस्ट) राजेश कुमार ने बताया कि मृतक जमीन का कारोबार भी करते थे, जिसमें कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद था.
प्रथम दृष्टया हत्या का कारण यही विवाद माना जा रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

