देश

पुणे के पिंपरी-चिंचवड में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद हुआ VIDEO

पिंपरी-चिंचवड के म्हेत्रे वस्ती इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अपने घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची पर 7 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पुणे के पिंपरी-चिंचवड में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद हुआ VIDEO
(Photo Credits Pune Plus)

Pimpri-Chinchwad Dog Attack:  महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड शहर स्थित म्हेत्रे वस्ती क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. रविवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची पर सात आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है.  यह भी पढ़े:   आवारा कुत्तों का आतंक, नोएडा के 34 खतरनाक इलाकों की लिस्ट जारी, 5 महीने में 69000 से ज्यादा लोग हुए शिकार

4 साल की बच्ची पर हमला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PUNE PULSE (@punepulse)

घर के बाहर खेलते समय हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार साल की मासूम बच्ची अपने घर के पास खुले मैदान में खेल रही थी. इसी दौरान करीब सात आवारा कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. डरकर जब बच्ची ने भागने की कोशिश की, तो दो कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और अन्य पांच कुत्तों ने उस पर टूटकर काटना शुरू कर दिया.

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा और बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया. नागरिकों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया खौफनाक मंजर

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में यह खौफनाक दृश्य कैद हुआ है. फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह आवारा कुत्तों का झुंड अकेली बच्ची पर हमला करता है.

कुत्तों के काटने से बच्ची को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

पीसीएमसी प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद म्हेत्रे वस्ती और आसपास के इलाकों के नागरिकों में पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका (PCMC) के प्रति गहरा रोष व्याप्त है. निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा नसबंदी या इन्हें पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने महानगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए, ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2026 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).