मध्यप्रदेश: 17 लाख रुपये नगदी के साथ 2 गिरफ्तार, हवाला की रकम होने की आशंका

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुजरात के दो युवकों को करीब 17 लाख रुपये की नगदी के साथ पुलिस ने पकड़ा है. युवकों से बरामद रकम हवाला की होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले में आयकर विभाग से मदद ले रही है. हनुमानगंज थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार, शनिवार को दो युवकों के पास बड़ी मात्रा में रकम होने की सूचना मुखबिर से मिली थी.

जेल/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में गुजरात (Gujarat) के दो युवकों को करीब 17 लाख रुपये की नगदी के साथ पुलिस ने पकड़ा है. युवकों से बरामद रकम हवाला की होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले में आयकर विभाग से मदद ले रही है. हनुमानगंज थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार, शनिवार को दो युवकों के पास बड़ी मात्रा में रकम होने की सूचना मुखबिर से मिली थी.

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो दोनों युवकों धर्मेंद्र सिंह चौहान और धवल कुमार परमार को 16 लाख 89 हजार 500 रुपये की नगदी के साथ हिरासत में लिया गया. यह रकम काले रंग के बैग में थी.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: इंदौर में MBA की छात्रा शुभी जैन का अनोखी पहल, इस तरह जनता को कर रही हैं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक, देखें वीडियो

दोनों ही युवक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस को पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया है कि वे भोपाल के व्यापारियों से रकम इकट्ठा कर मुंबई ले जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है. आयकर विभाग के कर्मचारी युवकों के पास से मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड