सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट MIB इंडिया हुआ हैक, एलन मस्क की तस्वीरों के साथ किया जा रहा यह ट्वीट

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है. हाल के कुछ ट्वीट को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि इस सरकारी ट्विटर हैंडल को हैक किया गया है. अकाउंट ने अपना नाम भी बदलकर 'Elon Musk' कर लिया, हालांकि इसे बदल दिया गया. लेकिन कुछ समय से "ग्रेट जॉब" और स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तस्वीरें ट्वीट की जा रही है. मंत्रालय ने कुछ समय पहले ट्वीट कर बताया कि "अकाउंट बहाल कर दिया गया है."

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ