पाकिस्तान में उत्पीड़न से गुजरने के बावजूद बरकरार है अभिनंदन का जज्बा, कहा- जल्द चाहता हूं कॉकपिट में वापसी

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान में उत्पीड़न से गुजरने के बावजूद अभिनंदन का जज्बा काफी ऊंचा है.

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष राव भामरे ने अभिनंदन का हालचाल जाना (Photo Credits: ANI)

भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) जल्द से जल्द कॉकपिट में लौटना चाहते हैं. अभिनंदन ने वायुसेना के अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वह यथाशीघ्र कॉकपिट में लौटना चाहते हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वायुसेना के पायलट अभिनंदन का दो दिनों से दिल्ली (Delhi) के एक सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अभिनंदन ने वायुसेना के वरिष्ठ कमांडरों और इलाज कर रहे डॉक्टरों से कहा कि वह यथाशीघ्र विमान उड़ाना शुरू करना चाहते हैं. बहरहाल, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष राव भामरे (Subhash Rao Bhamre) रविवार को सैन्य अस्पताल पहुंचे और अभिनंदन का हालचाल जाना.

बुधवार को वह पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हवाई संघर्ष के दौरान एफ-16 लड़ाकू जेट को मार गिराने वाले वायुसेना के पहले पायलट बन गए थे. इस भीषण संघर्ष के दौरान उनके मिग -21 को भी मार गिराया गया था और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था. वह शुक्रवार की रात को लौटे थे और उनका नायक की भांति भव्य स्वागत किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों का एक समूह उनके स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी कर रहा है.

एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि यह कोशिश रही है कि वह शीघ्र ही कॉकपिट में लौटें. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान में उत्पीड़न से गुजरने के बावजूद उनका जज्बा काफी ऊंचा है. वह शुक्रवार को रात करीब पौने बारह बजे वायुसेना की उड़ान से राजधानी लौटे थे. उससे करीब ढाई घंटे पहले वह अटारी वाघा सीमा से भारत में पहुंचे थे. पकड़े जाने के बाद अभिनंदन ने बिल्कुल प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में साहस और शालीनता का परिचय दिया था जिसकी नेताओं, रणनीतिक विशेषज्ञों और पूर्व सैनिकों ने प्रशंसा की थी. यह भी पढ़ें- विंग कमांडर अभिनंदन को किया जाएगा सम्मानित, ‘भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार’ पाने वाले पहले शख्स होंगे

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बी. एस. धनोआ ने शनिवार को अभिनंदन से अलग अलग भेंट की थी. उस दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान में हिरासत के दौरान मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\