IA Force Aircraft Crashed: राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायु सेना का विमान LCA तेजस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो
IA Force Aircraft Crashed

IA Force Aircraft Crashed: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भारतीय वायु सेना का हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोपहर में परिचालन प्रशिक्षण के दौरान उड़ान भरते समय यह हादसा हुआ. हादसे के बाद काफी तेज आवाज के साथ विमान एक बिल्डिंग पर गिरी. जिसके बाद विमान धू-धूकर जलने लगा. राहत वाली बात रही कि बिल्डिंग खाली थी. जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुई.. वहीं हादसे में पायलट सुरक्षित है. क्योंकि हादसे से पहले पायलट बाहर आ चुका था. फिलहाल दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

Video: