देश

LPG Price: सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, राजस्थान में BPL से जुड़े लोगों को 1 अप्रैल से 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर- Watch Video

राजस्थान में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है.

LPG Price: सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, राजस्थान में  BPL से जुड़े  लोगों को 1 अप्रैल से 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर- Watch Video

LPG Price: राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़ी घोषणा की है. राजस्थान के अलवर में सोमवार को आयोजित के एक में सभा में गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रूपए में देंगे. महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे.

बताना चाहेंगे गहलोत ने यह घोषणा सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा में की. जिस मंच से यह घोषणा की उस पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. कहा जा आ रहा है कि गहलोत ने यह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दांव खेला है. ताकि कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर सके.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).