हैदराबादः दूल्हा उतरा मोदी के समर्थन में, कार्ड पर लिखवाया मैसेज, 'मुझे गिफ्ट नहीं- मोदी को वोट दें'

तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन में यांदे असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. 21 फरवरी को यांदे की शादी होनी है. यांदे राव ने कुल 600 से अधिक कार्ड छपवाए हैं. इन कार्डों के साथ यांदे एक कमल का फूल भी अपने पहचान वालों को भेज रहे हैं

पीएम मोदी ( फोटो क्रेडिट - twitter )

एक तरफ जहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता लिए संघर्ष शुरू हो गया है. वहीं इस बार के लोकसभा चुनाव का असर अब शादियों के सीजन पर भी देखने को मिल रहा है. एक ऐसा ही अनोखा मामला हैदराबाद (Hyderabad) से सामने आया है, जहां पर एक रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी का एक अनोखा कार्ड छपवाया (Print Wedding Card) है. शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों से गिफ्ट में मांगा 2019 में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं ('Vote for Modi'). शादी के कार पर लिखा है कि आप हमें वोट नहीं दें बल्कि मोदी को वोट दें.

तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन में यांदे असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. 21 फरवरी को यांदे की शादी होनी है. यांदे राव ने कुल 600 से अधिक कार्ड छपवाए हैं. इन कार्डों के साथ यांदे एक कमल का फूल भी अपने पहचान वालों को भेज रहे हैं. 21 फरवरी को होने वाले विवाह का आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें:- कुंभ मेला 2019: पीएम मोदी ने कहा- समाज को स्वच्छता का संदेश देने में कुंभ ने बड़ी सफलता हासिल की

यांदे ने मोदी के बारे में उल्लेख करते हुए कहा, हम अपने दैनिक कार्यों में इतने व्यस्त होते हैं कि हमें अपने देश के लिए कुछ करने में समय देने में मुश्किल होती है. हम कम से कम यह कर सकते हैं कि उसका समर्थन करें जो देश के लिए मेहनत कर रहा है. उन्होंने कहा, मेरे परिवार के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जतायी लेकिन मैं उन्हें मनाने में सफल रहा. नरेंद्र मोदी के कार्य का समर्थन करने का यह मेरा अपना तरीका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड