Hyderabad Gang Rape Case: AIMIM विधायक के नाबालिग बेटे सहित सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी में हुआ था गैंगरेप
हैदराबाद के जुबली हिल्स गैंगरेप मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में 5 नाबालिग और एक बालिग शामिल हैं. हाई प्रोफाइल केस से जुड़े आरोपियों में AIMIM विधायक के नाबालिग बेटे का नाम भी शामिल है.
हैदराबाद: हैदराबाद के जुबली हिल्स गैंगरेप मामले (Hyderabad Gang Rape Case) में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में 5 नाबालिग और एक बालिग शामिल हैं. हाई प्रोफाइल केस से जुड़े आरोपियों में AIMIM विधायक के नाबालिग बेटे का नाम भी शामिल है. सभी 6 आरोपियों पर POCSO अधिनियम और दंड संहिता की धाराओं के तहत शील भंग करने और आपराधिक हमले का आरोप लगाया गया है. हैदराबाद गैंगरेप का वीडियो शेयर करने पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज.
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, एआईएमआईएम विधायक के बेटे पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है, न कि सामूहिक बलात्कार का. पुलिस का कहना है कि वह इनोवा में नहीं था, जहां पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था. मगर उसने मर्सिडीज में उसके साथ दुर्व्यवहार किया था.
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब गैंगरेप हुआ उस वक्त विधायक का बेटा वहां मौजूद नहीं था. लेकिन सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर नाबालिग पर आईपीसी की धारा 354 (शील भंग) और धारा 323 (चोट पहुंचाना) और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा कि जिस इनोवा में सामूहिक दुष्कर्म हुआ वह सरकारी वाहन लग रहा था और उसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी राजनीतिक रूप से जुड़े परिवारों से हैं. घटना की जांच में सामने आया कि सरकारी गाड़ी का यूज किया था.
घटना 28 मई को जुबली हिल्स के एक सुनसान जगह पर हुई जब लड़की एक पब में पार्टी में शामिल होकर घर लौट रही थी. जब लड़की पब से बाहर निकल रही थी, तो वहां मिले कुछ लड़के उसके पास पहुंचे और उसे घर छोड़ने की पेशकश की. लड़कों ने हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में कार खड़ी की और लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
घर पहुंचने पर जब लड़की के पिता ने उसकी गर्दन पर चोट के निशान देखे और उससे उनके बारे में पूछा, तो उसने बताया कि पब में पार्टी के बाद कुछ लड़कों ने उस पर हमला किया था. पुलिस ने शुरुआत में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया था. बाद में जब उसने पूरा बयान दिया तो दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

