UP Shocker: एक हाथ में पत्नी का कटा सिर, दूसरे में चाकू...सड़क पर बेखौफ घूमता रहा हत्यारा! खौफनाक वीडियो वायरल

Murder Of Wife By Beheading in Barabanki: उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बाराबंकी जिले में एक शख्स अपनी पत्नी के कटे हुए सिर के साथ सार्वजनिक रूप से सड़क पर टहलता हुआ नजर आया. चौका देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोपी शख्स की पहचान बाराबंकी के एक राजमिस्त्री अनिल के रूप में हुई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी एक हाथ में अपनी पत्नी का सिर और दूसरे में चाकू पकड़े हुए है, थोड़ी ही देर बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि अनिल की शादी को आठ साल हो गए थे, लेकिन वह पत्नी से अलग रह रहा था. उसने कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसका सिर काट दिया. दंपति के दो बच्चे भी हैं.