Badlapur: शिक्षा के मंदिर में इंसानियत शर्मसार! एक ही स्कुल में दो मासूम बच्चियों का यौन शोषण, कर्मचारी की घिनौनी करतूत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर की एक बड़ी स्कुल में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें साढ़े तीन साल की मासूमों का यौन शोषण करने की जानकारी सामने आई है.
Badlapur: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर की एक बड़ी स्कुल में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें साढ़े तीन साल की मासूमों का यौन शोषण करने की जानकारी सामने आई है. इसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक़ इस घटना की शिकायत करने के लिए जब परिजन बदलापुर पुलिस स्टेशन में पहुंचे तो उनकी शिकायत नहीं ली गई.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया, तब आरोपी के खिलाफ 12 घंटे के बाद एफआईआर दर्ज की गई. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई और लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. ये भी पढ़े :Mumbai Shocker: मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल की बच्ची से 9वीं कक्षा के लड़के ने किया रेप
जानकारी के मुताबिक़ बदलापुर में एक बड़ी स्कुल में पढ़नेवाली साढ़े तीन साल की बच्चियां टॉयलेट के लिए जाती थी. इसी दौरान स्कुल के ही एक कर्मचारी ने उनपर अत्याचार किया. ये घटना 12 और 13 अगस्त को हुई है, ऐसा बताया जा रहा है. इस घटना के बाद बच्ची स्कुल जाने के लिए तैयार नहीं थी. जिसकी वजह से उसके दादा ने उसका टेस्ट करवाया, जिसके बाद अत्याचार करने की बात सामने आई.
इसी तरह से स्कुल के एक और बच्ची के साथ इसी तरह की घटना हुई थी. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद दोनों बच्चियों के परिजन 16 अगस्त को बदलापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. लेकिन रात को एक बजे तक इनकी शिकायत नहीं ली गई. लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही, ऐसा परिजनों का आरोप है.
आखिर इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी के शामिल होने के बाद पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया और एफआईआर दर्ज की गई. इस पूरे मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो गए है. इस मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग अब शहर में उठ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

