Dogs Ate The Corpse: इंसानियत हुई शर्मसार! लावारिस लाश को कुत्ते नोचते हुए खाते दिखे, झांसी के पोस्टमार्टम हाउस की घटना-Video
Credit -Bundelkhand News

Dogs Ate The Corpse: झांसी के पोस्टमार्टम हाउस से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक लावारिस लाश को कुत्ते नोचते हुए खाते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के भी होश उड़ गए है. वीडियो में आप देख सकते है की दो कुत्ते लाश को नोच-नोचकर खा रहे है. बताया जा रहा है की वीडियो बीती 2 जुलाई का है, जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात लाश को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था, बीते मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर लाश को कुत्ते नोच नोचकर खा रहे थे, मानवता को शर्मसार कर देना वाला वीडियो अब सामने आया है, और इस वायरल वीडियो के बाद पोस्टमार्टम हाउस मे तैनात जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का भी गुस्सा फुट पड़ा है. ये भी पढ़े :Jhansi Viral Video: दूकानदार द्वारा उधार का पैसा मांगने पर लड़कियों ने किया हंगामा, बीच सड़क पर जमकर की पत्थरबाजी (Watch Video)

देखें वीडियो :