Karnataka Accident: कर्नाटक के हावेरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टैम्पो ट्रैवलर के घुसने से 13 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना बडगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक शिमोगा जिले के भद्रावती तालुक में होलेहोन्नूर के पास एम्मीहट्टी गांव के रहने वाले थे. ये सभी कलबुर्गी जिले में स्थित चिनचोली मयम्मा के दर्शन के बाद अपने गांव लौट रहा थे. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है.
कर्नाटक के हावेरी में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत
Haveri Accident: ಭೀಕರ ರಸ್ತೆ ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ 13 ಮಂದಿ ಸಾ*.. ದುರ್ಘಟನೆಯ ಸ್ಥಳ ಹೇಗಿದೆ ನೋಡಿ| #TV9D
Video Link► https://t.co/Y3AmsrVAFz#TV9Kannada #Haveriaccident #Haveriincident #Lorry #Ttvehicle #Police #Haveri pic.twitter.com/wWe9w3PK6E
— TV9 Kannada (@tv9kannada) June 28, 2024












QuickLY