News

VIDEO: अंबरनाथ में भीषण सड़क हादसा! पिकअप वाहन हुआ स्कूटी सवार पर पलटी, एक की दबकर मौत, वीडियो वायरल

अंबरनाथ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमे एक पिकअप वाहन ने दो वाहनों को टक्कर मार दी और इसके बाद ये वाहन स्कूटी चालक पर पलटी हो गया. जिसके कारण दबकर उसकी मौत हो गई.

VIDEO: अंबरनाथ में भीषण सड़क हादसा! पिकअप वाहन हुआ स्कूटी सवार पर पलटी, एक की दबकर मौत, वीडियो वायरल
(Photo Credits ANI)

अंबरनाथ, ठाणे: अंबरनाथ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें  एक पिकअप वाहन ने दो वाहनों को टक्कर मार दी और इसके बाद ये वाहन स्कूटी चालक पर पलटी हो गया. जिसके कारण दबकर उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसमें देखा जा सकता है की एक पिकअप वाहन सड़क से आता है और एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार देता है और इसके बाद दुसरे वाहन को टक्कर मार देता है. जिसके कारण वाहन चालक निचे गिरता है और उसी समय पिकअप सीधे इस वाहन पर पलटी हो जाता है. जिसके कारण उसकी दबकर मौत हो गई. ये घटना फ्लावर गार्डन के सामने ये हुआ है. ये भी पढ़े:Ambernath Accident Video: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, लेकिन शख्स की बच गई जान, ठाणे के अंबरनाथ का वीडियो आया सामने

अंबरनाथ में पिकअप दुपहिया गाड़ी सवार पर हुआ पलटी 

जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम प्रमोद यादव है. वो हमेशा की तरह अपने दुपहिया वाहन से अपने काम पर जाने के लिए निकले थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. इस हादसे में दुपहिया सवार की दर्दनाक मौत हो गई.

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @kumbharnc57 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).