Gujarat Accident: गुजरात के साबरकांठा-हिम्मतनगर हाईवे पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत
Road Accident (img: File photo)

Gujarat Accident: गुजरात के साबरकांठा-हिम्मतनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तड़के सुबह एक ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. मारने वालों में 7 महीने की एक मासूम बच्ची भी शामिल है. इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. पुलिस के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी लोग हिम्मतनगर से बर्थडे पार्टी मानकर अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया. 

गुजरात में साबरकांठा-हिम्मतनगर हाईवे पर कार-ट्रक में टक्कर, 4 की मौत