Hookah Banned in Chandigarh: कोरोना संक्रमण के चलते चंडीगढ़ में 11 फरवरी 2021 तक हुक्का पर बैन

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत अब कोई होटल,रेस्टोरेंट, बार, हुक्का नहीं परोस सकेगा. यह आदेश 14 दिसंबर से लागू हो गया है और 11 फरवरी 2021 (60 दिनों की अवधि) तक प्रभावी होगा.

हुक्का | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: चंडीगढ़ जिला प्रशासन (District Magistrate of Chandigarh) ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में COVID-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए बार और रेस्टोरेंट में हुक्का (Hookah) पर प्रतिबंध लगा दिया. प्रशासन ने कहा कि कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप को देखते हुए हुक्का पर प्रतिबंध लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के तहत हुक्का बार पर प्रतिबंध है. बता दें कि शहर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और इसी के चलते सभी तरह के हुक्का पर बैन लगा दिया गया है, ताकि उससे किसी को कोरोना का संक्रमण ना फैले.

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत अब कोई होटल,रेस्टोरेंट, बार, हुक्का नहीं परोस सकेगा. यह आदेश 14 दिसंबर से लागू हो गया है और 11 फरवरी 2021 (60 दिनों की अवधि) तक प्रभावी होगा. प्रेस रिलीज में कहा गया है, "चंडीगढ़ में हुक्का बार गुपचुप तरीके से चल रहे हैं, कई लोग हुक्के का सेवन कर रहे हैं, जिसमें निकोटीन शामिल हैं. यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है." कोरोना महामारी की दौर में यह और अधिक खतरनाक हो सकता है. Second Sero-Survey: दूसरे सीरो सर्वे में, पंजाब में कोविड-19 से 24 प्रतिशत लोग पाए गए संक्रमित.

बता दें कि हुक्का सेवन से फेफड़े संबंधित रोग हो सकते हैं. कोरोना संक्रमण की स्थिति में यह ज्यादा गंभीर साबित हो सकता है. हुक्का सेवन में आमतौर पर पाइप या नली का इस्तेमाल होता है और इसे एक दूसरे के साथ शेयर किया जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए. चंडीगढ़ में अब तक 18,638 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. महामारी से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. शहर में फिलहाल COVID-19 के 766 सक्रिय मामले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट