Happy Holi 2024: होलिका दहन के एक दिन बाद आज सोमवार को देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को होली की बधाई देकर होली खेल रहे हैं. होली के इस त्योहार को आरजेडी परिवार ने भी मनाया. दिल्ली में लालू यादव अपनी पत्नी और बेटियों के साथ होली मनाई. होली मनाने के बाद आरजेडी परिवार रंगों की होली में रंगा नजर आया है.
होली का त्योहार मनाने के बाद आरजेडी परिवार की तरफ से लालू यादव की बेटी मिसा भारती ने सोशल मीडिया पर अपने पिता लालू यादव मां राबड़ी देवी के साथ बहनों के साथ कुछ फोटो पोस्ट की है. पोस्ट में लिखा रंग डालें, खुशियाँ मनाएँ हर्षोल्लास के गुलाल सब पर अपनेपन से लगाएँ! #होली पूरे परिवार के साथ मनाई गई! Happy #holi !!
Tweet:
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में अपनी पत्नी-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटियों रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के साथ होली मनाई।
(तस्वीरें: राजद) pic.twitter.com/Mr4U6xJAIE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024












QuickLY