Nagpur Hit and Run: नागपुर में फिर आई हिट एंड रन की घटना सामने, कार ने पार्किंग में खड़ी बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 लोग जख्मी (Watch Video)
शहरों में सड़क हादसों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है. हिट एंड रन के मामले बढ़ते ही जा रहे. अब नागपुर शहर में ऐसा ही एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है.
Nagpur Hit and Run: शहरों में सड़क हादसों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है. हिट एंड रन के मामले बढ़ते ही जा रहे. अब नागपुर शहर में ऐसा ही एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ वीएनआईटी के पास पार्किंग में खड़ी बाइक को पीछे से कार सवार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर बैठे पति,पत्नी और बच्चा घायल हो गए है.
जानकारी के मुताबिक़ कार में 5 लोग सवार थे. टक्कर लगने के बाद कार चालक कार लेकर भागने के फिराक में थे, लेकिन कुछ दूर जाकर कार बंद पड़ने की वजह से आरोपियों ने कार को वही छोड़ा और फरार हो गए. इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त किया है. ये भी पढ़े :Nagpur Tragedy: नागपुर में भाई के सामने बहन की मौत, ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान, देखें वीडियो
देखें वीडियो :
नागपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया.
कार सवार ने पार्किंग के खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी.
बाइक पर पीड़ित पति, पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा था, पति घायल.
कार में 5 लोग सवार थे, टक्कर के बाद कुछ दूर जा कर कार नही चली तो पांचों फरार हो गए है. pic.twitter.com/nhLXgYpaKy
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) August 12, 2024
बता दें की पीछे कुछ दिनों में नागपुर शहर में हिट एंड रन के कई मामले में सामने आएं है. जिसमे कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है. इस घटना के बाद लोगों में काफी रोष है.इस मामले में पुलिस कर चालक की खोजबीन कर रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @imvivekgupta नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

