IRCTC Down: ठप्प हुई आईआरसीटीसी की सेवाएं,  टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते वेबसाइट खुलने में आ रही परेशानी
Indian Railways | PTI

IRCTC Website Down: रेलवे टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट डाउन हो गई है. इसके चलते देश में लाखों की संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप भी IRCTC की साइट से टिकट बुक कर रहे हैं और आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो घबराइए नहीं. IRCTC की वेबसाइट डाउन है, जिसके कारण ई-टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है. इसकी जानकारी खुद IRCTC ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. IRCTC की तरफ से बताया गया है कि तकनीकी कारणों से ई-टिकट बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित है. तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है और जल्द ही बुकिंग उपलब्ध करा दी जाएगी.