हिमाचल प्रदेश: हत्या मामले में पुलिस द्वारा कारवाई नहीं किए जानें पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित डाडा सिब्बा पुलिस चौकी में महिलाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. खबर के अनुसार गांव वाले एक युवा के हत्या के मामले में मृतक का शव लेकर थाने में धरने के लिए जा रहे थे. इस बीच पुलिस ने जब उन्हें बीच रास्ते में रोककर समझाने की कोशिश की तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया.

हत्या/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) जिले में स्थित डाडा सिब्बा पुलिस चौकी में महिलाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. खबर के अनुसार गांव वाले एक युवा के हत्या के मामले में मृतक का शव लेकर थाने में धरने के लिए जा रहे थे. इस बीच पुलिस ने जब उन्हें बीच रास्ते में रोककर समझाने की कोशिश की तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. कांगड़ा के एसपी वी. रंजन (SP V Ranjan) का कहना है कि हमने लोगों की शिकायतों पर गौर किया है और इसकी जांच कर रहे हैं.

बता दें कि बीते गुरुवार को कांगड़ा के ब्लाक खंड परागपुर के तहत ग्राम पंचायत टिप्परी गांव लुसियार में 35 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इस घटना के पश्चात् मृतक व्यक्ति के सात साल के बच्चे का कहना है कि उसके पिता को उसकी मां और गांव के ही एक व्यक्ति ने मारा है. वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों पर कारवाई नहीं करने का आरोप लगा है. स्थानीय लोग मृतक के आरोपियों के उपर कारवाई नहीं होने से गुस्से में थे.

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Fire: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तीन मंजिला लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

मृतक व्यक्ति का नाम सुरजीत कुमार (Surjeet Kumar) है. घटना के पश्चात् मौके पर पहुंची पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की थी. घटना के पश्चात् मृतक सुरजीत कुमार का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट