Himachal Congress MLA Disqualification: हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने का मामला, विधायक राजिंदर राणा बोले कोर्ट में देंगे चुनौती- VIDEO
MLA Rajinder Rana - ANI

Himachal Congress MLA Disqualification: राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया गया है. जिसको लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. स्पीकर द्वारा विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के बाद विधायक राजिंदर राणा (MLA Rajinder Rana) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जल्द ही इस मामले कोर्ट में चुनौती देने के लिए कोर्ट में जायेंगे. विधायक राजिंदर राणा ने वहीं आगे कहा कि स्पीकर द्वारा यह अयोग्यता पूरी तरह से दबाव में की गई है.'' कानून का ध्यान नहीं रखा गया. पुलिस ने उन विधायकों के समर्थकों के खिलाफ चालान काटना शुरू कर दिया है जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है... हम इस राज्य के स्वाभिमान की रक्षा करेंगे.

Video: