Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 45 वोट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोमवार को राज्य विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. फ्लोर टेस्ट में हेमंत सरकार पास हो गई है. विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 मत पड़े हैं.
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोमवार को राज्य विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. फ्लोर टेस्ट में हेमंत सरकार पास हो गई है. विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 मत पड़े हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के पास कोई राजनीतिक सोच नहीं है. विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है. हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे.
हेमंत सोरेन ने अपने पूर्ववर्ती चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद, चार जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था.
31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\