Madhya Pradesh Video: मध्यप्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नर्मदापुरम में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी
Credit - ( Twitter -X )

Madhya Pradesh Video : देश के ज्यादातर शहरों में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में हालात काफी डरावने हो चुके है. सड़कों पर और सभी तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. नदी , नाले पूरी तरह से ओवरफ्लो हो चुके है और घर के बाहर खड़ी कारें भी पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है. ऐसा ही हाल और भी कई जगहों का है.नर्मदापुरम के डिप्टी कलेक्टर डी.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जहां पर जलभराव की स्थिति है, वहां से लोगों को निकालकर स्कूलों में पहुंचाया गया है. पानी को पंप की मदद से भी निकाला जा रहा है. उन्होंने आगे बताया की 11 मकान क्षतिग्रस्त हो गए है और माखननगर में घर की दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है. ये भी पढ़े :Madhya Pradesh Video: रील बनाने के लिए गले में डाला रस्सी का फंदा, 11 साल के बच्चे की हुई मौत, मध्यप्रदेश के मुरैना की घटना

देखें वीडियो :

 

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2024