देश

Madhya Pradesh Video: रील बनाने के लिए गले में डाला रस्सी का फंदा, 11 साल के बच्चे की हुई मौत, मध्यप्रदेश के मुरैना की घटना

मोबाइल से रील बनाते हुए एक बड़ा हादसा हो गया. मध्यप्रदेश के मुरैना के अंबाह गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे और रील बना रहे थे. इसी दौरान एक 11 साल के बच्चे ने गले में फांसी का फंदा डालकर एक्टिंग की, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई.

Madhya Pradesh Video: रील बनाने के लिए गले में डाला रस्सी का फंदा, 11 साल के बच्चे की हुई मौत, मध्यप्रदेश के मुरैना की घटना
Credit - ( Twitter -X )

Madhya Pradesh Video: मोबाइल से रील बनाते हुए एक बड़ा हादसा हो गया. मध्यप्रदेश के मुरैना के अंबाह गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे और रील बना रहे थे. इसी दौरान एक 11 साल के बच्चे ने गले में फांसी का फंदा डालकर एक्टिंग की, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना का दिल दहलानेवाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ मुरैना जिले के अंबाह गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे. करण के गले में एक पेड़ से फंदा बंधा हुआ है और वह ऐसे अभिनय कर रहा है जैसे उसे दर्द हो रहा हो, जबकि उसके आसपास अन्य बच्चे खेल रहे हैं. लेकिन इसकी एक्टिंग करते समय उसकी जान चली गई. बाकी बच्चों को कई देर तक लगता है की वो एक्टिंग कर रहा है और एक बच्चा इसका पूरा वीडियो मोबाइल पर बना रहा होता है. ये भी पढ़े :Chandrapur Video: तेज बारिश में उफनती नदी को ब्रिज से पार करते हुए बह गया 10 वर्ष का बच्चा, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की घटना

देखें वीडियो :

इसके घटना के बाद बच्चे वहां से घबराकर भाग गए. मोबाइल भी वही छोड़कर बच्चे भाग खड़े हुए. घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन पहुंचे और उसे हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल को जब्त किया है. इस घटना के कारण गांव में शोक पसर गया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @TaviJournalist के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).