Heavy Rain in Bengaluru: बेंगलुरु में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण मकान गिरा

चुनावी राज्य कर्नाटक की राजधानी में सोमवार को भारी बारिश के कारण दोपहर और शाम को विभिन्न राजनीतिक दलों की जनसभाएं और डोर टू डोर प्रचार बाधित हो गया. बारिश के कारण एक घर भी गिर गया और शहर में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.

Representative Image | Photo: PTI

बेंगलुरु, 9 मई: चुनावी राज्य कर्नाटक की राजधानी में सोमवार को भारी बारिश के कारण दोपहर और शाम को विभिन्न राजनीतिक दलों की जनसभाएं और डोर टू डोर प्रचार बाधित हो गया. बारिश के कारण एक घर भी गिर गया और शहर में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र में बाहरी रिंग रोड के पास वीरभद्रेश्वर नगर से घर गिरने की घटना की सूचना मिली. यह भी पढ़ें: Cyclone Mocha: तेजी से आगे बढ़ रहा है 'मोचा' तूफान, चक्रवात पर IMD ने जारी किया अपडेट

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय निवासी गोपाल का घर ढह गया है, घर का सब कुछ नष्ट हो गया है. हालांकि, एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई, क्योंकि जब यह घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था. उन्होंने कहा कि एक अपार्टमेंट की दीवार भी गिर गई और वहां खड़ी चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.

इसके अलावा, होसाकेरेहल्ली के पुष्पागिरि नगर में भारी बारिश के कारण घरों में पानी भर गया. दत्तात्रेयनगर, गिरिनगर की 12वीं मुख्य सड़क और अन्य इलाकों में घरों में नाली का पानी घुस गया. लोगों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के अधिकारियों की निंदा की है.

तेज हवा के साथ भारी बारिश से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे बापूजीनगर, बैंक कॉलोनी, शांतिनगर और रिचमंड रोड क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. मौसम विभाग ने 13 मई तक बेंगलुरु में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड