Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून में कल कक्षा 1 से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं. दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जुलाई को उत्तराखंड के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. डीएम सोनिका ने कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है. अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.
देहरादून में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Due to the heavy rain alert issued by the Meteorological Department, schools from class 1 to 12 in Dehradun district will remain closed tomorrow i.e. 23 July. The District Magistrate Dehradun Office has issued orders in this regard. pic.twitter.com/Aqyss336Ka
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 22, 2024













QuickLY